ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
देश में जनगणना 2026 की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। इसके अंतर्गत हाउस लिस्टिंग (मकान सूचीकरण) का महत्वपूर्ण कार्य 1 मई से प्रारंभ हो चुका है। जिले भर में नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर रहवासियों से आवश्यक डेटा एकत्र कर रहे हैं। यह जनगणना का पहला और बुनियादी चरण है, जिसकी सफलता पर ही आगे की पूरी प्रक्रिया निर्भर करेगी।
30 मई तक पूरा होगा हाउस लिस्टिंग का काम प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार, हाउस लिस्टिंग का यह अभियान 30 मई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक हर घर में पहुँचकर परिवार के मुखिया और मकान की स्थिति से जुड़ी जानकारियों का इंद्राज कर रहे हैं। इस सर्वे के माध्यम से जिले के हर घर का एक विशिष्ट नंबर और डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।33 बिंदुओं पर आधारित है जानकारी जनगणना के इस पहले चरण में प्रगणकों द्वारा कुल 33 तरह की जानकारियां भरी जा रही हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
मकान की स्थिति और उपयोग (आवासीय या व्यावसायिक)।परिवार के सदस्यों की संख्या।घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं (पेयजल, शौचालय, बिजली आदि)।परिवार के पास उपलब्ध परिसंपत्तियां।मकान के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जानकारी।
प्रशासन की अपील: प्रगणकों का करें सहयोग जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जब प्रगणक उनके घर पहुँचें, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। यह डेटा भविष्य में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी प्रगणकों को अपने साथ परिचय पत्र रखने और कोरोना/स्वास्थ्य नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।





