ad
best news portal development company in india

मो. शावर के नेतृत्व में थाना-गोविंदपुरा में अल्लाह की शान में गुस्ताखी करने वालो के खिलाफ आवेदन दिया…

SHARE:

भोपाल / गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर में एक वायरल वीडियो में कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा एवं साम्प्रदायिक टिप्पणी के मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा थाना गोविंदपुरा में ज्ञापन सौंपा गया।प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई एवं FIR दर्ज करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी समुदाय के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है बल्कि यह मानवता के खिलाफ भी है।थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर FIR दर्ज करने एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर मो. शावर अनवर पठान, उबेस ख़ान, सोहेल ख़ान, कामिल ख़ान, अज़हर कुरैशी, आमिर कुरैशी, अदन्नान ख़ान, एजाज़ ख़ान, फ़ज़ल उर रहमान, अशरफ अली, इमरान अहमद, राशिद पठान, नोमन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई