टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
टोकखुर्द निप्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोकखुर्द परिसर मे मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी के निर्देशन व मार्गदर्शन मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में विभाग के डॉक्टर विनोद पाटीदार, नर्सिंग ऑफिसर महिमा राणा, अभा कुरवती, एएनएम संगीता कुशवाह, बबीता वर्मा, ज्योति यादव, की टीम द्वारा 75 गर्भवती माताओं का पंजीयन कर सभी प्रकार की जांच एवं उपचार निशुल्क किया गया। 47 हायरिक्स गर्भवती माताओं को चिन्हाकित कर डाक्टर पाटीदार द्वारा उचित सलाह, संतुलित आहार और समय-समय पर चेकअप करवाने की समझाइए दी गई। आगे बताया कि हर माह की 9 और 25 तारीख को इस प्रकार के गर्भवती माताओ के शिविर आयोजित किए जाते हैं। उक्त शिविर मे विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।






