शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बाग फ़रहत अफज़ा में पिछले कई महीनों से मेंटनेंस के नाम पर हर तीसरे और चौथे दिन विधुत-विभाग बिजली की कटौती कर रहा है और वो कटौती कोई 1 या 2 घण्टे की नही बल्कि पूरे 6 घण्टे से ज़्यादा की होती है इसके अलावा बाग फ़रहत अफज़ा के फीडर को रोज़ाना ठीक किया जाता है और इस फीडर को ठीक करने के लिए कोई समय की पाबंदी नही है कभी भी किसी भी समय दिन हो या रात फीडर को ठीक किया जाता है।
और फीडर को ठीक करने में आधे घण्टे से लेकर 2 या 3 घण्टे का समय लग जाता है इस समय भोपाल का तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है ऐसे में रोज़ाना फीडर ठीक करना और हर तीसरे दिन 6 घण्टे की बिजली कटौती करना ये आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन है बिजली कटौती की वजह से लोगो का इस सड़ी गर्मी में अपने ही घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
सबसे ज़्यादा परेशानी का सामना घरों में मौजूद बुजुर्ग, महिलाओ, छोटे बच्चे और बीमार लोगो को हो रही है बिजली विभाग के अधिकारी तो आराम से बैठे है ए-सी और कूलर-पंखों में और आमजन को अपने ही घर मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बिजली विभाग ये तानाशाही रवैया बाग फ़रहत अफज़ा के निवासियों के साथ सही नही है।





