ad
best news portal development company in india

भविष्य से भेंट, लकलेक्टर ने छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र

SHARE:

कलेक्टर ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धार में स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत आयोजित “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में दूसरों से तुलना करने के बजाय स्वयं की क्षमता पर विश्वास रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थी अपने प्रदर्शन का ईमानदारी से मूल्यांकन करें और कमियों को सुधारने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, “बहाने बनाने के बजाय मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना ही सफलता की कुंजी है।”अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं को सीख दी कि आत्मविश्वास और अहंकार के बीच के अंतर को समझें। ज्ञान के प्रति विनम्रता और गुरुओं का सम्मान आपको सफलता के शिखर तक ले जाता है।

बदलते परिवेश का जिक्र करते हुए उन्होंने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों से जुड़ने और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने गणित और सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाने के साथ-साथ समय प्रबंधन (Time Management) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर अपनी कार्यक्षमता (Efficiency) बढ़ाएं।पढ़ाई के तनाव को कम करने के लिए कलेक्टर ने खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक संतुलन भी बना रहता है।इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं को पाठयपुस्तकों का वितरण भी किया ।

कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका कलेक्टर श्री मिश्रा ने अत्यंत सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। संवाद के इस सत्र से छात्राओं के आत्मविश्वास में स्पष्ट वृद्धि देखी गई।इस दौरान डीपीसी श्री प्रदीप खरे, विद्यालय प्राचार्य व स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई