ad
best news portal development company in india

धार: शराब से भरे ट्रक की लूट का 10 घंटे में खुलासा; टांडा पुलिस ने जंगल से बरामद की 801 पेटियां

SHARE:

जेतगढ़ घाट पर फिल्मी अंदाज में ट्रक रोककर चालक को बनाया था बंधक; एक आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो और पिकअप जब्त

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार । जिले के टांडा थाना क्षेत्र में शराब से भरे एक ट्रक की लूट की वारदात को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर व एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में टांडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूटी गई शराब बरामद कर एक आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

फिल्मी अंदाज में की गई थी लूट
घटना 24 और 25 मार्च 2026 की दरमियानी रात की है। ट्रक चालक करन सिंह मकवाना इंदौर वेयरहाउस से 1300 पेटी माउंट बीयर लेकर आलीराजपुर के लिए निकला था। रात करीब 2:45 बजे जेतगढ़ घाट (बाग रोड) पर अज्ञात बदमाशों ने एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन ट्रक के आगे-पीछे लगाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने चालक को जबरन ट्रक से उतारकर बोलेरो में बंधक बना लिया और शराब से भरा ट्रक लेकर गंधवानी रोड की ओर फरार हो गए।

जंगल में चल रहा था माल खपाने का खेल
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार रावत और उनकी टीम ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी ग्राम धयडी के जंगल में ट्रक से शराब उतारकर पिकअप में भरकर उसे रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को अचानक मौके पर देख आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर नुरु पिता गटु भील (निवासी धयडी गेरदा) को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने मौके से लूट में प्रयुक्त बोलेरो और पिकअप वाहन जब्त कर लिए हैं। साथ ही 801 पेटी बीयर बरामद की गई है। प्रकरण में शामिल अन्य शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की सघन सर्चिंग जारी है।

सराहनीय भूमिका
इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार रावत, एसआई रमेशचन्द नायक, एएसआई योगेन्द्र मावी, रामसिंह हटिला, सउनि रामदास सोलंकी, प्रआर रामसिंह सस्तिया, सिरदार, मिठुसिंह, माधवसिंह, अर्जुन, किशन देवल, आरक्षक सुनील पंवार, सिद्धार्थ गोरे, निलेश, विनोद सोलंकी, गोवर्धन कटारा एवं सैनिक बहादुरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *