ad
best news portal development company in india

अनुविभागीय स्तरीय ग्राम / नगर रक्षा समिति का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देश अनुसार कुक्षी अनुभाग स्तरीय ग्राम / नगर रक्षा समिति के सदस्यो को प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर एसडीओपी सुनील गुप्ता थाना प्रभारी राजेश यादव व डॉ अरिवन्द पाटीदार ने आपातकालीन स्थिति में CRP केसे देना, स्नेक बाईटिंग पर विस्तार से सदस्यों का अवगत कराया SDOP सुनील गुप्ता ने आपदा प्रबंधन पर अपने विचार रखें, थाना प्रभारी राजेश यादव ने नशा मुक्ति के बारे मे जानकारी अवगत कराई गई।

सुरक्षा समिति के जिला संयोजक डॉ निर्मल कुमार पाटीदार ने सुरक्षा समिति के सदस्यों को अपने कर्तव्यों के बारे मे जैस लोक व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाएं रखने मे प्राकृतिक आपदा से संबंधित बचाव तथा राहत कार्यो मे पुलिस को आवश्यक सहायता करना यही रक्षा समिति के सदस्यों का दायित्व है।

फायर सेप्टी के संबंध मे रणजीत रेवाल व दिनेश रेवाल ने विस्तृत जानकारी दी बंशीलाल बाडमेरा व महीमाराम पाटीदार ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर डेहरी, बाग, डही के सदस्यो के साथ पुलिस स्टाप मोजुद था अंत में थाना प्रभारी राजेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *