ad
best news portal development company in india

कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया जिले के छकतला भगोरिया में हुए शामिल

SHARE:

जनजातीय नृत्य दलों के साथ थिरके कलेक्टर और एसपी

बिलाल खत्री
आलीराजपुर के छकतला में आयोजित आदिवासी लोकपर्व भगोरिया में कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक साफा बंधवाया। साथ ही जनजातीय संस्कृति के तीर कमान को भी धारण किया। उन्होंने भगोरिया मेले में सजी वस्तुओं की दुकानों,झुलो को देखा। उन्होंने पारंपरिक वादक ढोल-मांदल की गूंज और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियों को नृत्य करते हुए देखा,जिससे उनका हृदय हर्षोल्लास से भर गया। इन नृत्य दलों में संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन से आए नृत्य दल में सर्वप्रथम धार के भील जनजातीय नृत्य दल राहुल भाबर एवं साथी द्वारा रोमांच से भरपूर नृत्य प्रस्तुत किया। जिससे भगोरिया मेले में शामिल समस्त जन का ध्यान अपनी और खींचा।

इसके पश्चात छिंदवाड़ा से भारिया जनजातीय का भडम नृत्य मोजीलाल डाडोलियां एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया,इसके उपरांत हरदा से कोरकू जनजातीय नृत्य गोपाल कोरकू एवं साथी द्वारा किया गया। कलेक्टर नीतू माथुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया एवं समस्त प्रशासनिक अमले नृत्य दलों के साथ नृत्य कर भगोरिया महोत्सव का आनंद लिया। कलेक्टर माथुर ने मांडल की थाप के साथ थाली का वादन किया साथ ही जनजातीय संस्कृति से बना पारंपरिक रुमाल हाथ में लिए नृत्य दलों के साथ थिरकी। उन्होंने कलाकारों को सम्मानित भी किया।

इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि भगोरिया जनजातीय समाज का एक अद्भुत त्यौहार है,यह सब रंग बिरंगी पारंपरिक परिधानों में आकर बड़े ही हर्ष और उमंग से नृत्य करते है जो पूरे माहौल को खुशनुमा बना देता है। यह सिर्फ उत्सव नहीं जनजातीय संस्कृति की पहचान है और मुझे इस संस्कृति को करीब से अनुभत करने का अवसर मिला। मांडल, ढोल एवं अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर कुर्ता कुर्राटियों के साथ लोकनृत्य करते जनजातीय समाज, सामूहिक उल्लास और आपसी मेल-जोल ने भगोरिया के माहौल को जीवंत एवं स्मरणीय बना दिया।

इस दौरान छकतला सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग भगोरिया उत्सव में टोलिया ने नाचते हुए शामिल हुए। इससे पूरा वातावरण लोकसंस्कृति और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और आपसी मेल-मिलाप मुख्य आकर्षण रहे।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *