देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ माया कल्याणी के निर्देशन में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पार्षदश्रीमती रीना जीवन सिंह प्रजापति एवं मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद पाटीदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण कर किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर विनोद पाटीदार द्वारा बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष की किशोर बालिकाओं को मुफ्त में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इंट्रामस्कुलर लगाया जायेगा। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए दिया जाएगा। बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया द्वारा बताया कि टीके के माध्यम से ही हमने बहुत सारी बीमारियों का देश से उन्मूलन किया है। लड़कियां सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टिका लगवा सकेगी 14 वर्ष की आयु की लड़कियां यू-वीन पोर्टल पर पंजीयन कर अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर टीके के लिए स्लॉट बुक कर सकेगी। टीकाकरण प्रक्रिया उसी तरह होगी जैसी कोरोना महामारी के दौरान को-विन का उपयोग करके टीकाकरण के लिए अपनाई गई थी। इस अवसर पर डॉक्टर रिचा कुलकर्णी बीपीएम फिरोज शेख बीसीएम सारीका काजी कोल्ड चेन हैंडलर हरिश्चंद्र सोलंकी वैक्सीनेटर प्रीति श्रीवास ऑपरेटर संदीप जादव लोकेंद्र मालवीय एवं संस्था के नर्सिंग ऑफिसर पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।





