ad
best news portal development company in india

जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण में भवन/मकानों पर मकान नम्बर अंकन संबंधी बैठक आयोजित

SHARE:

धार, ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
2026। भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर भवन/मकान नम्बर अंकन, अनुमानित परिवार संख्या, मुखिया का नाम, निवास का स्वरूप (आवासीय/अनावासीय) सहित अन्य आवश्यक जनगणना संबंधी आंकड़ों का संग्रहण किया जा रहा है।


उक्त कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से तहसीलदार धार द्वारा पी.जी. कॉलेज धार के ऑडिटोरियम हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसमें मकान नम्बरिंग की प्रक्रिया, सूचीकरण के दौरान सावधानियां, घर-घर भ्रमण की कार्ययोजना, अभिलेखों की शुद्धता, समय-सीमा के पालन तथा आम नागरिकों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।


इसी के साथ ही यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में जनगणना कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


अंत में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु आपसी समन्वय, अनुशासन एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया। इस दौरान उपयंत्री, पंचायत समन्वयक, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, समग्र सुरक्षा अधिकारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र, सचिव एवं सहायक सचिव तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई