ad
best news portal development company in india

सावधान: बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो जाना होगा जेल; भोपाल पुलिस ने इंस्टाग्राम यूजर पर दर्ज की FIR

SHARE:

अयोध्या नगर पुलिस की कार्रवाई: 2019 के पुराने और झूठे वीडियो को वायरल कर समाज में फैलाया जा रहा था डर

भोपाल। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की झूठी और भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भोपाल पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। थाना अयोध्या नगर पुलिस ने एक इंस्टाग्राम आईडी उपयोगकर्ता के विरुद्ध समाज में भय और वैमनस्य का वातावरण निर्मित करने के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया कि 19 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम आईडी (prathvi_banna_744) द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में एक बालक को बंधा हुआ दिखाकर उसे ‘बच्चा चोर’ बताया गया था। पुलिस की तकनीकी जांच और तस्दीक में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक है और इसका वर्तमान से कोई संबंध नहीं है।

2019 के वीडियो का सच: उत्तर प्रदेश की थी घटना

जांच में खुलासा हुआ कि वायरल वीडियो अगस्त 2019 का है, जो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के थाना एट क्षेत्र का है। वहां सोनू श्रीवास नामक बालक को शराब के नशे में कुछ युवकों ने पकड़कर मारपीट की थी और डर दिखाकर उससे जबरन ‘बच्चा चोर’ होने का कबूलनामा करवाया था। उस समय यूपी पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा था। उक्त बालक का भोपाल से कोई संबंध नहीं था, लेकिन वर्तमान में इसे भोपाल की घटना बताकर वायरल किया जा रहा था।

पुलिस कमिश्नर के आदेश का उल्लंघन

भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा 3 जनवरी 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करना प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर इंस्टाग्राम आईडी उपयोगकर्ता के खिलाफ धारा 223 (ए) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 77/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भोपाल पुलिस की आम जनता से अपील:

  • अफवाहों से बचें: भोपाल में बच्चा चोरी की ऐसी कोई भी घटना घटित नहीं हुई है।
  • पुष्टि के बिना शेयर न करें: किसी भी वीडियो या मैसेज को बिना सच्चाई जाने आगे फॉरवर्ड न करें।
  • कानूनी कार्रवाई: भ्रामक जानकारी साझा करना कानूनन अपराध है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही में भूमिका: पुलिस उपायुक्त जोन-02 विवेक सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में अयोध्या नगर पुलिस ने यह कार्रवाई सुनिश्चित की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई