ad
best news portal development company in india

केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान शोक संतृप्त परिवारों मे सवेंदनाए व्यक्त करने नानपुर पहुंचे

SHARE:

मांगीलाल वर्मा

नानपुर!म प्र शासन के केबिनेट मंत्री व अलीराजपुर विधयाक नागर सिंह चौहान शनिवार दोपहर नानपुर पहुंचे!वे यहाँg शोक संतृप्त परिवारों मे शोक सवेदनाए व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई!वे सामाजिक कार्यकर्ता राकेश वाणी के निवास स्थल पर पगड़ी रस्म मे सम्मिलित होकर श्रद्धां सुमन अर्पित कर परिवार जनों चर्चा की!इसके बाद वयोवृद्ध स्व गेंदलाल वाणी के घर पहुंचकर दिवगंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आदरंजलि दी गई!इसके बाद संघ कार्यकर्ता गोलू राठौड़ के दादाजी के निधन हो जाने पर उनके निवास स्थल पहुंचकर शोक सवेदनाए व्यक्त की गई!

अंत मे चौकीदार राधू गोयल की पिताजी की पगड़ी कार्यक्रम सम्मिलित होकर श्रदा सुमन अर्पित की गई!इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष परवाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया, उपसरपंच भाजपा नेता व पूर्व उपसरपंच जीतेन्द्र प्रसाद वाणी, मण्डल महामंत्री डीम्पू राठौड़, सज्जन मौर्य, सरपंच सकरी मौर्य, पैसा एक्ट समिति के अध्यक्ष मुकाम मौर्य,राजेश राठौड़, सुखराम मौर्य घनश्याम माली, विवेकानंद गुप्ता, इक़बाल बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे!
भागोरिया पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन से की चर्चा
नानपुर मे केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने शोक संतृप्त परिवारो मे शोक सवेंदनाए व्यक्त करने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी राजेश डावर से विस्तृत चर्चा कर आने वाले उल्लास के पर्व भागोरिया की तैयारियो के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिए गए!उन्होने कहा की क्षेत्र का समुचा आदिवासी समाज इस पर्व पर सहभागिता करता है, किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था कायम रखे!बदमाश प्रवर्ती के लोगो खास नजर रखे!किसी भी व्यापारी वर्ग को परेशानी नहीं होनी चाहिए!

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई