ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने पिस्टल दिखाकर चैन स्नैचिंग करने की घटना का किया पर्दाफाश

SHARE:

 


  3 दिन पूर्व पुलिस ने फार्महाउस मे मौजूद 5 व्यक्तियों में से लूट के मामले मे गिरफ्तार किए थे 3 आरोपी

आरोपीयो ने पुलिस रिमान्ड मे पूछताछ के दौरान कबुल की कट्टा दिखा कर चैन लूटने की घटना

 आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने घटना मे प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतुस, एक पल्सर मोटर सायकल एवं लुटे गए सोने की चैन का टुकड़ा कुल मश्रुका कीमत 76,000/- रुपए को जप्त किया 

लूट के मुख्य आरोपी पर 7 से अधिक अपराध है पंजीबद्ध 

इक़बाल खत्री

खरगोन ।पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह बारीया द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना बड़वाह पर पुलिस टीम को गिरफ़्तारशुदा लूट के आरोपीयो से एक अन्य लूट की घटना का खुलासा करने मे सफलता मिली । 

दिनांक 27.06.24 को नगर पालिका कर्मचारी राजु निवासी बड़वाह ने थाना बड़वाह पर सूचना दी थी कि, नर्मदा भवन रोड़ बड़वाह पर नल खोलने के दौरान आरोपीगण एक पल्सर मोटर सायकल पर आए और पिस्टल दिखाकर फरियादी के गले से सोने की चैन खीची जो चैन का एक टुकड़ा आरोपीगण के हाथ लगा जिसे लूट कर मौके से भाग गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 393/24 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान रोकड़िया जी के फार्म हाउस ग्राम कटघड़ा से लूट की घटना कारित करने वाले थाना बड़वाह के अपराध क्रमांक 525/24 धारा 309(4) बीएनएस मे गिरफ्तारशुदा आरोपीगण केशव उर्फ डुडु भैरवे, मारी उर्फ कान्हा उर्फ रोहित एवं पारस पटेल से घटना के संबंध मे पूछताछ करते दिनांक 27.06.24 को नर्मदा भवन रोड़ बड़वाह मे लूट की घटना कारित करना भी स्वीकार किया । गिरफ्तारशुदा घटना मे संलिप्त आरोपियों के कब्जे से विधिवत घटना मे प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतुस, एक पल्सर मोटर सायकल एवं लूटा गया सोने की चैन का टुकड़ा जिसकी कुल कीमत 76,000/- रुपये को विधिवत जप्त किया गया है। आरोपियों को  न्यायालय बड़वाह में पेश किया जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है ।  

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. केशव उर्फ डुडु पिता संतोष भैरवे उम्र 23 वर्ष निवासी कस्तुरबा मार्ग बड़वाह

2. मारी उर्फ कान्हा उर्फ रोहित पिता महेन्द्र सातले उम्र 22 वर्ष निवासी पीपल गली बड़वाह

3. पारस पिता मनोहर पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी कस्तुरबा मार्ग बड़वाह

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड

1. केशव उर्फ डुडु पिता संतोष भैरवे उम्र 23 वर्ष निवासी कस्तुरबा मार्ग बड़वाह

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1 बडवाह 445/16.8.17 294.323.506.34 भादवि

2 बडवाह 68/07.02.18 341.294.323.506.34, भादवि

3 सनावद 266/10.05.21 25 (1-AA)27 आर्म्स एक्ट,

4 सनावद 267/11.05.21 456,384,506,34 भादवि

5 बडवाह 627/08.11.21 294,323,506,34 भादवि

6 बडवाह 706/27.12.23 294, 323, 327, 506 भादवि

7 बडवाह 434/27.07.24 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS

उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बड़वाह  बलरामसिंह राठौर, उनि मोहरसिंह बघेल, उनि अजय कुमार झा, सउनि कपिल अहिरवार, प्रआर. इडलसिंह, आर. दीपक तोमर, आर. अमरसिंह कुशवाह, आर. विनोद कुमार यादव, आर. सुर्या रघुवंशी, आर. दिलीप पाटीदार व अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *