ad
best news portal development company in india

थाना जोबट पुलिस को नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता

SHARE:

जोबट से शाहरुख खत्री
आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने बताया कि थाना जोबट क्षेत्रान्‍तर्गत घटना दिनांक 05 फरवरी 2026 की मध्‍य रात्रि मे घर का दरवाजा तोडकर सोना/चांदी के जेवरात चुरानें की वारदात का जोबट पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपी को ज्ञात करने मे सफलता प्राप्‍त की है।
घटना दिनांक 04-05.02.2025 को अज्ञात बदमाशो के द्वारा कश्मीर पिकनीक पर गए फरियादी जितेन्द्र पिता भेरूसिंह अजनार जाति भील निवासी दिनदयाल कालोनी, मिशन अस्पताल के सामने, जोबट के सुने घर मे घर का दरवाजे का नकुचा तोड़कर घर के अन्दर घुसकर घर में रखी गोदरेज का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखो रूपए के सोना-चांदी एवं आर्टीफिशियल जेवरात चुराकर ले गए थे। चोरी की सूचना पर फरियादी अपनी पिकनीक छोड़कर वापस घर आया व चोरी की सूचना थाना जोबट पर दी गई। जिस पर से थाना जोबट पर अपराध क्र 51/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कस्‍बा जोबट मे हुई चोरी की बडी वारदात को आलीराजपुर पुलिस के द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट रविन्द्र राठी मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्‍कले के नेतृत्व में अज्ञात आरो‍पियों की धरपकड हेतु विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम के द्वारा वारदात दिनांक से ही अज्ञात आरोपियों के संबंध में लगातार गंभीरता से प्रयास किये जानें के परिणामस्‍वरूप दिनांक 05.02.2026 को मध्य रात्रि मे एक सुने घर मे दरवाजा तोड़कर लाखो के सोने चांदी के जेवर चुराकर ले जानें वाले आरोपियों को ज्ञात करने मे सफल हुये हैं।


घटना के अज्ञात आरोपियों को ज्ञात करने के दौरान जोबट पुलिस के द्वारा अज्ञात बदमाशो की पतारसी हेतु कई सीसीटीवी फुटेजों को खगालने के बाद सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल टीम की मदद एवं मुखबीर की सूचना पर से एक अज्ञात आरोपी आशु पिता वेस्ता वास्केल, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिगांड़ फलिया, ग्राम पनेरी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध मे पुछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर लोहा काटने के कटर की मदद से फरियादी के घर का नकुचा काटकर घर के अंदर घुसकर घर के अंदर गोदरेज मे रखे लाखो रूपए के सोना-चांदी के जेवर एवं आर्टीफिशियल जेवरात चुराना स्विकार किया तथा चोरी के मनुका को आपस मे बाटना बताया गया। आरोपी आशु द्वारा पुलिस के डर से अपने हिस्से मे आया चोरी का सामान सोने के 02 हार किमती करीबन 10 लाख रूपए को जंगल मे पत्थर के नीचे छिपाकर रखा था जिसको भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया तथा पुलिस द्वारा अन्य दो फरार आरोपीयों की तलाश की जा रही है जिनसे भी चोरी का मश्रुका बरामद किया जाना शेष है।
जप्त मश्रुका :-
o आरोपी के कब्जे से चोरी के 02 सोने के हार किमती करीबन 10 लाख रूपए एवं
o घटना में प्रयुक्त एक लोहा काटने का कटर जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :- आशु पिता वेस्ता वास्केल, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिगांड़ फलिया, ग्राम पनेरी, थाना जोबट
इनकी रही सराहनीय भूमिका:- उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि धनराज सेमिया, सउनि मोहन मुझाल्दा, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 530 रवि एवं सायबर सेल टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *