देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
टोंकखुर्द (निप्र) मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याण के निर्देशन में संकल्प से समाधान अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में बुधवार को नेत्र शिविर का आयोजित किया।
इस अवसर पर 57 ओपीडी में से 19 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। नेत्र शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रकार कुल 19 व्यक्तियों ने नेत्र शिविर का लाभ लिया शिविर में प्रभारी नेत्र सहायक दीपक श्रीवास्तव एवं मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर चलित नेत्र चिकित्सालय इकाई मक्सी की टीम सहित विभाग के मेडिकल ऑफिसर रवि नागर, खंड विस्तार प्रशिक्षक गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम फिरोज शेख, बीसीएम सारिका काजी, दिनेश कारपेंटर,गुलरेज शेख, का विशेष सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर डॉक्टर नागर ने बताया कि नेत्रदान महादान है नेत्र दान से किसी को रोशनी पुनः दी जा सकती है।





