ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर ने किया चंद्रशेखर आजाद नगर में स्थलों का निरीक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, चंद्र शेखर आजाद नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर नीतू माथुर ने हेलिपैड, आजाद कुटिया एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर सर्वप्रथम चंद्र शेखर आजाद नगर पहुंचीं, जहां उन्होंने हेलिपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने शहीद क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद के जन्म स्थल आजाद कुटिया पहुंच कर उनकी प्रतिमा को नमन किया और परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलिपैड से आजाद कुटिया तथा सभा स्थल तक के पहुंच मार्ग का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चंद्र शेखर आजाद के शहादत दिवस पर आलीराजपुर जिले के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई