ad
best news portal development company in india

क्राइम ब्रांच संबंधित थाना स्टॉफ के साथ समन्वय बनाकर टीम भावना से करें काम, ड्रग्स माफियाओं पर हो प्रहार: पुलिस आयुक्त संजय कुमार

SHARE:

अवैध हथियारों और सक्रिय बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश; पुलिस सूचनातंत्र को और मजबूत करने पर दिया जोर

भोपाल। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में क्राइम ब्रांच और साइबर ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए क्राइम ब्रांच को थानों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम करना होगा।

अवैध गतिविधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि क्राइम ब्रांच की टीम संबंधित थाना स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर ‘टीम वर्क’ में कार्य करे। उन्होंने थाना क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों की निरंतर चेकिंग करने और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमार ने विशेष रूप से अवैध हथियारों और ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स बेचने वालों की जानकारी एकत्र कर उनके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में कोई भी अवैध गतिविधि संचालित न हो सके।

मजबूत सूचनातंत्र और जन-जागरूकता पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता के साथ सीधा संवाद करें। लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक करें। इससे न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि पुलिस का सूचनातंत्र (इन्फॉर्मर नेटवर्क) भी और अधिक मजबूत होगा।

साइबर सेल की भी हुई समीक्षा क्राइम ब्रांच के साथ ही साइबर ब्रांच के कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की गई। वर्तमान में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के त्वरित संकलन और साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई