कसरावद सलीम खान
खरगोन जिले के कसरावद में नामदेव समाज द्वारा सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का भव्य और अनुकरणीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए, जिससे आयोजन स्थल पर सामाजिक एकता और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नामदेव समाज में यह दूसरा अवसर रहा, जब सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसे समाजजनों का भरपूर समर्थन मिला।
सम्मेलन के दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने आपसी परिचय कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इसके पश्चात पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 6 जोड़ों को विधिवत् प्रणय सूत्र में बांधा गया। विवाह उपरांत सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।
सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नामदेव (इलेक्ट्रिकल कंडक्टर) ने बताया कि इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजन और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर समाज का एकत्र होना किसी महाकुंभ जैसा अनुभव कराता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग ने सहयोग किया।अंत में आयोजन समिति ने सहयोग देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक एकजुटता, जनसादगी और संस्कारों का प्रेरणादायक उदाहरण
बाइट संतोष कुमार मंडवाल






