ad
best news portal development company in india

कैंसर दिवस पर जागरूकता अभियान

SHARE:


देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ माया कल्याणी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में। चिडावाद ( निप्र) प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी चार फरवरी को दुनिया भर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कैंसर दिवस मनाया जाता है।

कैंसर दिवस का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में फैली गलत धारणाओं को दूर करना और लोगों को जागरूक करना है। ताकी मरीज को अधिक मानवीय और सहानुभूति पूर्वक उपचार मिल सके। यह दिन लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तंबाकू छोड़ने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित करता है।ताकि कैंसर के खतरे को कम किया जा सके। इस अवसर पर खंड विस्तार प्रशिक्षक गोवर्धन सिंह पारसनिया ने बताया कि कैंसर दिवस पर बुधवार को मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ऋचा कुलकर्णी द्वारा 21 कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग व इलाज कर उन्हें स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद पाटीदार डॉ रवि नगर बीपीएम फिरोजा शेख,इमरान शेख, स्टाफ के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *