ad
best news portal development company in india

रक्तदान शिविर आयोजित 18 लोगों ने किया रक्तदान।

SHARE:

देवास टोंक खुर्द इस्लाम

पटेलचिडावद (निप्र) मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी के निर्देशन में संकल्प से समाधान अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 18 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें टोंकखुर्द न्यायालय की न्यायाधीश आयुषी श्रीवास्तव सहित उनकी टीम व अभिभाषक संघ टीम के 10 लोगों ने रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया पश्चात विभाग के डॉ विनोद पाटीदार ने भी रक्तदान किया एवं जनपद पंचायत के पांच कर्मचारियों ने रक्तदान किया इस प्रकार कुल 18 व्यक्तियों ने रक्तदान शिविर का लाभ लिया शिविर में देवास जिला चिकित्सालय की टीम सहित विभाग के बीईई गोवर्धन सिंह पारसिनिया, बीपीएम फिरोजशेख, बीसीएम सारिका काजी, कृष्णमूर्ति शिवहरे, इमरान शेख, गुलरेज शेख, का विशेष योगदान रहा।

डॉक्टर विनोद पाटीदार ने बताया कि रक्तदान शिविर का मानवीय जीवन में महत्व अधिक है।रक्तदान से प्राप्त रक्त का उपयोग कई जीवन रक्षक स्थितियों में किया जा सकता है

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *