शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ भोपाल…
मुम्बई / 7 फरवरी से भारत मे शुरू हो रहे आईसीसी T-20 वर्ल्डकप से बांग्लादेश बाहर हो गया है बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की वर्ल्डकप में इंट्री हो गई है।

बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा कारणों की वजह से भारत मे मैच खेलने से मना कर दिया था और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने का प्रस्ताव आईसीसी के सामने रखा था बांग्लादेश के इस प्रस्ताव को आईसीसी ने ठुकरा दिया था और साफ लफ़्ज़ों में कह दिया था बांग्लादेश अपने सभी मैच भारत मे खेलेगा वरना बांग्लादेश की जगह किसी दूसरी टीम को वर्ल्डकप में मौका दिया जाएगा आईसीसी के इस निर्णय पर बांग्लादेश ने वर्ल्डकप का बहिष्कार करके अपने आपको टूर्नामेंट से बाहर कर लिया है और आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को T-20 वर्ल्डकप में मौका दिया है स्कॉटलैंड ग्रुप-C में इंग्लैंड, इटली, नेपाल जैसी टीमो के साथ अपने ग्रुप मैच खेलेगा।






