ad
best news portal development company in india

अवैध चंदन की लकड़ी की चोरी कर कटाई के अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज,थाना पीपलरावा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

SHARE:

देवास टोंक खुर्द : इस्लाम पटेल

मात्र 36 घंटों में 03 आरोपीयो को पकड़कर आरोपियों से चंदन की लकड़ी वजन लगभग 12 किलो कीमती करीबन 20000 किये जप्त ।*

पीपलरावा :पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध तरीके से चोरी कर चंदन तस्करी एवं कटाई उपयोग में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ श्रीमति दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में दिनांक 23.01.2026 को थाना पीपलरावा क्षेत्र में दबिश देकर देवास पुलिस ने चोरी किये अवैध चंदन कटाई के आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-

01.थाना पीपलरावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डेहरिया बडली जंगल में तीन व्यक्ति मिलकर चोरी की अवैध चंदन की लकड़ी ले जाने के लिए खड़े हैं। सूचना पर थाना पीपलरावा पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी गण 1. राजन उर्फ राजू पिता रूप सिंह धमधरा उम्र 38 साल निवासी पीपल रावा

  1. घासीराम पिता भागीरथ धमधर उम्र 25 साल निवासी मीठी कुंडी पीपलरावा
  2. राधेश्याम पिता रमेश धमधरा उम्र 32 साल निवासी मीठी कुंडी पीपलरावा
    आरोपी के विरुद्ध थाना पीपलरावा पर अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

जप्त मश्रुका :– चंदन की लकड़ी वजन लगभग 12 किलो कीमती करीबन 20000।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक 754 संजय जेवरिया, प्रधान आरक्षक 322 धर्मराज सिंह, प्रधान आरक्षक 480 वीरेंद्रशर्मा, प्रधान आरक्षक 404 कमल किशोर वर्मा, आरक्षक 118 अजय मालवीय, आरक्षक 1031 अनिरुद्ध थाना पीपलरावा एवं स्टाफ की भूमिका रही।
देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल—–

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *