best news portal development company in india

नवम आयुर्वेद दिवस वैश्विक, स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार की थीम पर हो रही है गतिविधियां

SHARE:

 

इक़बाल खत्री

              खरगोन। जिला आयुष अधिकारी डॉ वासुदेव आसलकर ने बताया की धन्वंतरि जयंती को भारत सरकार द्वारा आयुर्वेद दिवस के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुसार ’नवम आयुर्वेद दिवस’ जिसकी थीम है। वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। आयुर्वेद दिवस 2024 में जनसंदेश, जन भागीदारी, जन आंदोलन व वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार केंद्रित कार्यक्रमों द्वारा जन सामान्य को जागरूक करने एवं कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी निश्चित करने के लिए जिला आयुष विभाग खरगोन द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 

  24 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन में सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में डॉ. सन्तोष मौर्य एवं डॉ सुनील पाटीदार ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद गतिविधियां, आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या के माध्यम से बच्चों में स्वस्थ जीवन शैली विकसित करना, बच्चों के लिए व्यक्तिगत आयुर्वेदिक पोषण के उपाय बताए। आयुर्वेद के माध्यम से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, पोषण वाटिका पोशक उद्यान स्थापित करने के लिए सदव्रत (नैतिक शिक्षा) आचार रसायन के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान योगेश पाटीदार, नितेश आदि ने सहयोग किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *