धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
किसानों के खेतों से बिना हुआ कपास बलेनो कार से चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
पुलिस ने घटना मे शामिल 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपियो के कब्जे कपास चोरी कर बेची गई राशि 13,900 रुपये को जप्त किया गया।
पुलिस घटना में प्रयुक्त बलेनो कार किमती करीब 7 लाख रुपये को जप्त किया गया।
प्रकरण में कुल जप्तशुदा मशरुका किमती करीब 7,13,900 रुपये ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार सचिन कुमार शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गये थे। वरिष्ट अधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशो के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार विजय कुमार डावर द्वारा चोरी एवं लूट की घटनाओ पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपी की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था प्राप्त निर्देशो के परिपालन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कुक्षी राजीव अग्रवाल (भापुसे) एवं थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक सयुक्त टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा किसानो के खेतो से लगातार खेत किनारे बीना हुये कपास के पोटले एंव बोरी चोरी कर ले जाने वालो दो आरोपियो को गिफ्तार करने मे सफलाता प्राप्त हुई है।
घटना
दिनांक 24.09.26 को फरियादी शैलेन्द्र पिता देवाराम पाटीदार एवं शिवांश पिता नारायण पाटीदार ने पुलिस चौकी निसरपुर पर आकर सूचना दिया कि ग्राम पुरा, कडमाल, व कोडदा व पिपल्या के किसाने के खेत मे मजदुरो द्वारा कपास बीन कर रोड किनारे रखे कपास को अज्ञात कार द्वारा चोरी कर ले गये है। जिस पर पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 440/26 एवं 441/26 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे किसानो के साथ हो रही लगातार कपास चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन मे चौकी प्रभारी निसरपुर श्री जयपाल बिल्लौरे व उनकी टीम द्वारा अज्ञात आरोपियो की धरपकड व चोरी गये मशरुके की बरामदगी के लिये टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रो के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बलोनो वाहन क्रमांकM.P. 09,B.J. 6558 की पहचान की गई। बलेनो वाहन स्वामी की तलाश करने पर गौरव पिता भूरिया चौहान निवासी कोठडा बसावट निसरपुर के नाम पर दर्ज होना पायी गई। आरोपी गौरव से बारीकी व मनोविज्ञानिक तरीके तथा सीसीटीवी फुटेज दिखा कर पूछताछ करने पर आरोपी ने रोहित बोंडड के साथ मिलकर चौरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- गौरव पिता भूरिया चौहान जाती कोली उम्र 21 साल निवासी कोठडा बसावट निसरपुर
- रोहित पिता शिवा बोंडड जाति मानकर उम्र 25 साल निवासी कोठडा बसावट निसरपुर
सहारनीय योगदान पुलिस टीम –
चौकी प्रभारी निसरपुर जयपाल बिल्लौरे, सउनि भुवान चौहान, प्र.आर. प्रकाश भाभर, प्र.आर. किशोर, आर. रविन्द्र, थानसिंह, गौरव, सुभाष, किशन





