ad
best news portal development company in india

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत अब तक 133 शिविर संपन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

20 जनवरी को होंगे 30 ग्राम पंचायत में शिविर

खरगोन । संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरी निकायों में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। यह शिविर ग्राम पंचायत, नगरीय निकायों के वार्डों, विकासखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। 20 जनवरी को खरगोन में-2, गोगावा-2, सेगांव-2, भीकनगांव-3, कसरावद-5, बड़वाह-4, महेश्वर-3, झिरन्या-4 , भगवानपुरा -5 में ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में संकल्प से समाधान अभियान के तहत 19 जनवरी को ग्राम पंचायत गोलवाड़ी, छोटी कसरावद सहित अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान शिविर में ग्राम पंचायत स्तरीय दल द्वारा आमजन से शासन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *