ad
best news portal development company in india

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्यवाही, 5 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश और जिला आपूर्ति अधिकारी एच.एस. मुवेल के निर्देशन में 19 जनवरी को खरगोन नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की टीम ने जांच कर छापामार कार्यवाही की है। जांच के दौरान टीम द्वारा घरेलू गैस के दुरुपयोग पर नजर रखी गई, जिसमें होटलों द्वारा घरेलू गैस का दुरूपयोग करना पाया गया।


जिला आपूर्ति अधिकारी एच . एस.मुवेल ने बताया कि टीम द्वारा 05 होटलों से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 19,800 रुपये है। जांच के दौरान टीम ने इंडियन पिज्जा हाऊस टैगोर पार्क से 4 गैसे सिलेंडर, कैफे इन हब वृन्दावन कॉलोनी से 01, सी-3 चाय कॉफी चर्चा विश्वसखा नगर से 01, साक्षी चायनिज बिस्टान रोड से 01 एवं द पिज्जा वाईब्स बिस्टान रोड खरगोन से 2 सिलेंडर जब्त किए हैं। प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने से प्रकरण तैयार किए गए हैं।
इस दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र सोलंकी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रीति राठौर, कार्यालय सहायक विनय साल्वे एवं विशाल कुशवाह उपस्थित रहे। जिला आपूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *