ad
best news portal development company in india

परिक्षेत्र कसरावद में विद्यार्थियों के लिए ईको कैंप का आयोजन

SHARE:

कसरावद : सलीम खान

कसरावद अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के तहत स्कूली
विद्यार्थियों के लिये ईको कैम्प का आयोजन वन परिक्षेत्र कसरावद की बीट छोटी कसरावद के कक्ष क्रमांक
1035 अंतर्गत नगर वन योजनांतर्गत वृक्षारोपण में आयोजित किया गया । जिसमें शासकीय कन्या हाई स्कूल
बामंदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी एवं शासकीय हाई स्कुल छोटी कसरावद,


के लगभग
126 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया । विद्यार्थियों को संसाधनों की उपलब्धतानुसार ईको अनुभूति केम्प
आयोजित कर ईकोपर्यटन के उददेश्य की जानकारी एवं अनुभव के माध्यम से ईकोपर्यटन के घटको की
व्याख्या, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, पक्षी दर्शन, वन औषधी, वन प्रबंधन की सामान्य जानकारी अनुभवी
मास्टर ट्रेनर्स श्रीराम राठोर, सेवानिवृत्त वनक्षेत्रपाल, हिरालाल पटेल, सहायक वनसंरक्षक
उपवनमंडलाधिकारी बिस्टान एवं नारसिंह भूरिया, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कसरावद व अन्य
विभागीय अधिकारियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। तथा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया
गया। जिसमें प्रथम स्थान कृष्णा पिता मुनीवर कक्षा 10वी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी,
द्वितीय स्थान खुशी पिता इरफान कक्षा 10वी शासकीय हाई स्कुल छोटी कसरावद एवं तृतीय स्थान नंदनी
पिता श्रीकृष्ण कक्षा 10वी शासकीय कन्या हाई स्कूल बामंदी को स्मृति चिन्ह एवं अन्य सहभागी विद्यार्थियों
को प्रमाण-पत्र प्रदाय किये गये ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *