ad
best news portal development company in india

रेडक्रास ने परिक्रमा वासियों के आश्रय स्थल , पिपल्या, निसरपुर और कोटेश्वर में कंबल भेंट किए।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी कड़कड़ाती ठंड और खुले मे सोने वाले नर्मदा परिक्रमा वासियों को दिनभर की थकान से राहत और बचाव के पुण्यार्थ का काम करने वाले नर्मदा परिक्रमा वासी विश्राम गृह, आश्रम के संचालकों को रेडक्रास सोसायटी ने कंबल भेंट किए। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रियंक मिश्र के निर्देशानुसार कुक्षी अनुविभागीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं आईएएस एसडीएम विशाल धाकड़ ने पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ कंबल वितरित किये ।


ग्राम पिपलिया में खंडवा बड़ौदा हाइवे स्थित मां नर्मदा परिक्रमा वासी आश्रम में कंबल सौंपे गए इस अवसर पर आश्रम के जगदीश सागरिया, देवराम सटवा, जगदीश राजाजी, अंकित जैन, सचिन राजा जी, आदिराम सटवा, रमणलाल सटवा उपस्थित रहे
निसरपुर पुनर्बसाहट स्थल पर हनुमान मंदिर स्थित मां नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए बने आश्रम पर भी कंबल भेंट किए गए इस अवसर पर आश्रम के संचालक गण एवं समाजसेवी तुलसीराम मण्डवाडिया, संजय पकावदीया, गंगाराम कामदार, भुतीया भाई, गंगाराम भोलु आदि शामिल थे।

         नर्मदा घाट कोटेश्वर स्थित सन् 1991 से जारी अखंड रामधुन स्थल एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों का आश्रय स्थल  ब्रह्मलोक वासी संत दगड़ू जी महाराज आश्रम में भी कंबल प्रदान किए गए। यहां संचालक मंडल के रमेश भाई पिराग जी पाटीदार, श्री सुनील सोनी सहित आश्रम के सदस्य गण एवं परिक्रमा वासी आदि थे।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं नायब तहसीलदार पंकज यादव, रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष बंशीलाल बाडमेरा,डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, पं. मनोहर मण्डलोई, आशुतोष सेन आदि शामिल रहे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *