धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
थाना कुक्षी जिला धार
अपराधक्रं. 008/2026 धारा 305,331(4), 331(6) बीएनएस
नाम आऱोपी – 01.कालु पिता अभयसिंह मण्डलोई जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवधा छिंगरियापुरा थाना
बाग जिला धार मो न 9753245408
02. रामसिंह पिता गट्टु बघेल जाति भील उम्र 45 निवासी मगदी थाना टाण्डा जिला धार
मो न 9753245408
फरार आरोपी- 01.मोहन पिता रजिया मण्डलोई जाति भील ,02.रकमसिंह पिता रामसिंह भुरिया जाति भील ,03.अंशु
पिता अभयसिंह मण्डलोई जाति भील 04.संतोष पिता बनसिंह बामनिया जाति भील सभी निवासी ग्राम
देवधा छिंगरियापुरा थाना बाग जिला धार
जप्त मश्रुका – 01.एक चांदी का सिक्का किमती करीबन 2000 रुपये ।
02. फरियादी का आधार कार्ड व पैन कार्ड ।
03 .एक मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 11 एमजेड 7965 एचएफ डिलक्स किमती करीबन 80 हजार रुपये की ।
कुल किमती जप्त मश्रुका :- 82000 रुपये का ।
विवरण
दिनांक 03.01.2025 को फरियादी राकेश पिता हिरालाल चौहान जाति राजपुत उम्र 45 साल ग्राम कन्या हायर सेकण्डरी स्कुल निसरपुर के पीछे नई बसाहट निसरपुर हाल द्वारका पुरी इन्दौर ने चौकी आकर रिपोर्ट किया उनके सुने मकान में रात्रि में मकान का दरवाजा तोड़कर मकान के अन्दर रखी गोदरेज खोलकर एक लाल रंग का पर्स रखा था जिसमें पुजा पाठ के लिये एक चांदी का सिक्का व आधार कार्ड,पैन कार्ड डुब्लीकेट प्रति तथा नगदी 1500 रुपये रखे थे जिसको कोई अज्ञात बदमाश चुरकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अप.क्र. 008/2026 धारा 305,331(4), 331(6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के को रात्रि में घर के अन्दर से चोरी गया मश्रुका की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम का गठन कर रात्रि में चोरी गया मश्रुका की तलाश प्रारम्भ की गई ।
थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा घटना स्थल एवं संभावित स्थानो के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर अवलोकन किया गया एवं अन्य तकिनिकी साक्ष्यो को संकलित किया जाकर मुखबीर मामुर कर आरोपी एवं चोरी गया मश्रुका की तलाश प्रारम्भ की गई जो दिनांक 06.01.2026 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एमपी 11 एमजेड 7965 एचएफ डिलक्श मोटर सायकिल बाग क्षैत्र में एक व्यक्ति लेकर घुम रहा है जो घटना वाले दिन निसरपुर में भी देखी गयी थी जो रवाना होकर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 11 एमजेड 7965 एचएफ डिलक्स व मोटर सायकिल चालक को अभिरक्षा में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम रामसिंह पिता गट्टु बघेल निवासी ग्राम मगदी थाना टाण्डा का होना बताया जो अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया कि मेरे साले कालु ,रकमसिंह, अंशु, संतोष,मोहन हम सभी दो मोटर सायकिल से निसरपुर चोरी करने आये थे जहा पर एक सुने मकान में टॉमी व पान्हे व पेचकस की मदत से दरवाजा का ताला तोड़कर मकान के अन्दर रखी अलमारी का ताला तोड़कर अन्दर रखे नगदी 1500 रुपये व चांदी का एक सिक्का एवं कागजात चुराकर ले गये थे ,
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान, सउनि शंकरसिंह तोमर , सउनि थानसिंह जमरा, प्रआर. 816 प्रकाश भाबर आर. 968 सुभाष चौहान, आर. 679 किशन मण्डलोई, आर. 265 थानसिंह आर. 55 रवि अलावा, आर, 469 अरुण पटेल आर. 90 गौरव सोलंकी एवं सायबर सेल धार से आर. 23 प्रशान्त सिंह ,आर. शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।






