खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । जिले में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित नदी समृद्धि योजना अंतर्गत नदी के गहरे दहो में मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम अंतर्गत पारिस्थितिक तंत्र एवं जैव विविधता को बनाए रखने तथा नदी के मत्स्य भंडार की वृद्धि एवं स्थानीय मछुआरों की आजीविका एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नर्मदा नदी में ग्राम नावड़ा टोड़ी में उन्नत मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचयन किया गया।

संचालनालय मत्स्य उद्योग मध्य प्रदेश भोपाल से विभागीय प्रतिनिधि डॉ. निधि तिवारी, मछली विभाग से सहायक संचालक रमेश मौर्य, मत्स्य निरीक्षक जेएल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र प्रभारी नयन माहिले सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






