खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

खरगोन । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीरेन्द्र कुमार कटारे ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन के समस्त बी.एल.ओ., सुपरवाईजर और नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी 02 दिवस में गणना पत्रकों का वितरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि बीएलओ एप में गणना पत्रकों के डीजिटाइज्ड करने संबंधी प्रविष्ठियों सावधानीपूर्वक की जाएं और किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर तत्काल तकनीकी टीम से संपर्क करें। वही वीरेंद्र कुमार कटारे ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अनपुस्थित मतदाता, पलायन कर चुके मतदाता और मृत मतदाताओं की सूची पहले से ही बना के रख लें, जिससे गणना पत्रकों के डीजिटाइज्ड करने में सुविधा हो सके।
मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा ने प्रतिभागियों को गणना पत्रकों का संग्रहण कर बीएलओ ऐप के माध्यम से डीजिटाइज्ड करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सत्र के दौरान बीएलओ ऐप पर प्रतिभागियों से प्रविष्ठियां करवाई और उनके प्रश्नों का निवारण किया। Amut शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 100 प्रतिशत गणना पत्रकों का वितरण बीएलओ ऐप में भी प्रदर्शित किया जाए।
विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीरेंद्र कुमार कटारे की अध्यक्षता में 12 नवम्बर को स्वामी विवेकानंद सभागृह खरगोन में बी.एल.ओ., सुपरवाईजर और नोडल अधिकारी की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा द्वारा किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत यह प्रशिक्षण तीन पालियों में आयोजित किया गया। इसमें पहली पाली में मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 86 तक, दूसरी पाली में 87 से 172 तक एवं तीसरी पाली में मतदान केन्द्र क्रमांक 173 से 258 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।






