ad
best news portal development company in india

आलीराजपुर प्रति मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन हुआ

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर प्रति मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन संयुक्‍त कलेक्‍टर मनोज गरवाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 25 आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आए।

संयुक्‍त कलेक्‍टर गरवाल द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं को एक एक कर सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए ।

इस जनसुनवाई में खुमानसिंह भूरा सेवानिवृत्त लेखपाल उदयगढ़ निवासी मेघनगर जिला झाबुआ ने आवेदन दिया कि मुझे किसी कारणवश 22 माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ हैं मुझे शासन की योजना अनुसार पेंशन का लाभ दिलाया जावें। उक्त आवेदन को श्री गरवाल ने जनजातीय कार्य विभाग को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस तरह जमीनी विवाद , नाले पर पुलिया निर्माण कराने , वेतन भुगतान, सीमांकन करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए । इस दौरान समस्त विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *