बिलाल खत्री
आलीराजपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड उदयगढ़ जिला अलीराजपुर में आज मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कक्षा आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष गांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक दीपक जगताप तथा प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय से उपस्थित थे
इस अवसर पर मैटर्स प्रदीप हटीला द्वारा उपस्थित छात्रों को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गीत की रचना किन परिस्थितियों में हुई एवं किस प्रकार यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन की पहचान बना आदि बातों की जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता अशोक पटेल ने किया आभार विकासखंड समन्वयक राम सिंह निगवाल द्वारा व्यक्त किया गया अंत में छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया उक्ज जानकारी जन अभियान परिषद द्वारा दी गई ।






