खरगोन। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में नागरिकों को गणना पत्रक ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है। इसके लिए मतदाता द्वारा https://voters.eci.gov.in/ पर लॉगइन कर Fill Enumeration Form Online पर क्लिक करना होगा।
मतदाता अपना इपिक नंबर या मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से गणना पत्रक खोलेंगे और चाही गई जानकारी भरेंगे। मतदाता को सादे कागज पर अपने हस्ताक्षर या बांये हाथ का अंगूठा लगा कर उस कागज की साफ फोटो अपलोड करना होगा और स्क्रीन पर प्रदर्शित घोषणा पत्र के चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्रीव्यू स्क्रीन में मतदाता सभी जानकारी की जाँच करेंगे और सही होने पर Submit Enumeration Form बटन पर क्लिक करेंगे। फार्म सबमिट होने के बाद मतदाता को एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें दी गई लिंक पर क्लिक कर वे अपनी फोटो अपलोड करेंगे। फोटो अपलोड हो जाने पर फार्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा। मतदाता अपने आवेदन की स्थिति एवं विवरण आनलाइन चेक कर सकेंगे।






