ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस ने ग्राम कापसी के डकैती का एक ओर फरार आरोपी पवन यादव को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

फरार आरोपी पवन यादव को इंदौर अहमदाबाद, नेशनल हाइवे सरदारपुर के पास नाले के पास से किया गिरफ्तार

नाम गिरफ्तार आरोपी

पवन पिता स्व. जीवन यादव जाति गवली उम्र 30 साल निवासी ग्राम गवली मोहल्ला सरदारपुर थाना सरदारपुर जिला धार

शेष 02 आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना कुक्षी में दिनांक 30 सितंबर 2025 को फरियादी भगवान पिता भूरा जी काग जाति सिर्वी 48 साल निवासी कापसी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 सितंबर की रात्रि करीब 9:30 बजे तीन अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे जिन्होंने उसकी भाभी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर करीब एक लाख रुपए नगद एवं 9 लाख के स्वर्ण आभूषण लूट कर ले गए जिस पर से थाने कुक्षी में अपराध क्रमांक 458/25 धारा 309(6) भा0न्या0सं0 का दर्ज कर विवेचना में लिया गया । मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी विजय डावर, एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित ने आरोपी पवन पिता स्व. जीवन यादव जाति गवली उम्र 30 साल निवासी ग्राम गवली मोहल्ला सरदारपुर थाना सरदारपुर जिला धार को इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे फोर लेन, सरदारपुर के पास नाले के पास से किया गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड ली जाकर पूछताछ की जा रही है।

टीम में शामिल

टीआई राजेश यादव, उप निरीक्षक अनुप बघेल, प्रआर. प्रमोद, आर. साहदर चौंगड़, आर. विपिन यादव, आर. प्रशांत चौहान साइबर सेल की भूमिका रही

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *