ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा पुलिस विभाग के दिवंगत कर्मचारी स्व.श्री रूपचंद पाटिल की पत्नी को मंगलवार को एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा धार को बीमा राशि भुगतान की त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष दास द्वारा बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा के द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के दिवंगत कर्मचारी, स्व. श्री रूपचंद पाटिल के आधिकारिक नॉमिनी पत्नी श्रीमती सजन बाई को पूर्ण आकस्मिक मृत्यु बीमा लाभ एक करोड़ रुपये सफलतापूर्वक और शीघ्रता से वितरित कर दिया गया। स्व.श्री रूपचंद पाटिल की दुर्घटना होने से 20 मार्च 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।भारतीय स्टेट बैंक और मध्यप्रदेश पुलिस पी.एच.क्यू. भोपाल के बीच दिनांक 24 सितम्बर 2024 को हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत, पुलिस वेतन पैकेज खाते द्वारा प्रदान किए गए व्यापक लाभों के माध्यम से, जिसमे दुर्घटना बीमा राशि एक करोड़ रूपये का लाभ नॉमिनी को प्रदान किया गया। यह पैकेज विशेष रूप से अप्रत्याशित त्रासदी के समय पुलिस कर्मियों के परिवारों को मजबूती प्रदान करता है।विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया धार 4 नवंबर 25। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस धार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. बघेल एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आईशा खान के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉं. बघेल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों एवं मध्यप्रदेश की विशेष उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. प्रभा सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं से न केवल व्यक्तित्व में निखार आता है बल्कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपने प्रदेश और देश का नाम विश्व भर में रोशन कर सकता है। आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध में प्रथम स्थान मोनिका मंडलोई, द्वितीय स्थान ललिता गिलेश तथा तृतीय स्थान सेवंता निनामा ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवांश प्रजापति, द्वितीय स्थान प्रीति मंडलोई तथा तृतीय स्थान कोमल मंडलोई ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कैरियर मित्र विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. प्रतीक्षा पाठक एवं आभार डॉ. मीरा जामोद द्वारा व्यक्त किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. अरुणा मोटवानी के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सुलोचना पाटिल, डॉ. राजश्री विभूते, डॉ. भावना परमार, डॉ. लक्ष्मी बघेल, डॉ. नम्रता खुराना, डॉ. विनीता डावर, प्राध्यापक रमेश जमरा, प्राध्यापक नरेन्द्र सिंह चौहान की सक्रीय भागीदारी रही।






