ad
best news portal development company in india

बाग प्रिंट आदि हस्तकला और हस्तशिल्प से जुड़ने के बाद महिलाओं और अधिक सशक्त बन सकती कलेक्टर श्रीमती माथुर

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले में हस्तशिल्प ओर हस्तकला को बढ़ावा देने और महिलाओं को बाग प्रिंट के माध्यम से ओर अधिक सशक्त करने के उद्देश्य के लिए जोबट स्थित इदरीश खत्री बाग प्रिंट उद्योग स्थल का निरीक्षण किया ।

इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने यह पर कारीगरों से कपड़े निर्माण , रंगों के चयन , रंगों के उपयोग , रंगों के निर्माण आदि से संबंधित जानकारी एकत्रित की ।

इस दौरान इदरीश ने बताया कि कपड़े के निर्माण से लेकर संपूर्ण प्रक्रिया हाथों से की जाती जिसमें समय के साथ साथ काफी मेहनत है किंतु विश्व में बाग प्रिंट की मांग होने से इस कार्य में काफी आनंदित होकर गर्व भी होता है कि जोबट जैसे छोटे ग्रामीण अंचल के कपड़े की मांग हर जगह है ।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने इस कार्य में महिला समूहों को जोड़ने और उन्होंने परीक्षण देने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अनुविभागी अधिकारी को दिए । उन्होंने ने बताया कि बाग प्रिंट का मार्केट पूरे विश्व में अगर इस कार्य से यहां की महिला जुड़ती है तो काफी अच्छे परिणाम भविष्य में आ सकते है और महिला भी सशक्त बनेगी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *