ad
best news portal development company in india

राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल बड़वानी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी राजकुमार खंडेलवाल स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल बड़वानी में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय मे रन फॉर यूनिटी एकता दौड का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य माधव खंडेलवाल द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश पूरे क्षेत्र में दिया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय उपस्थिति रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *