ad
best news portal development company in india

प्रदेश सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने और सहायता प्रदान करने के लिये विभिन्न प्रयास कर रही है

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी स्टार्टअप का उद्देश्य राज्य में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के ,उद्देश्य से स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए टिकाऊ और आधुनिक समाधान उपलब्ध कराना है। स्टार्टअप किसी भी क्षेत्र में किया जा सकता है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बड़वानी के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 का प्रावधान किया गया। राज्य में स्थापित स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत स्टार्टअप सीड फंड सहायता अधिकतम 30 लख रुपए तक। ऋण पर सहायता 15 प्रतिशत की दर से अधिकतम 15 लख रुपए तक । उद्यमिता प्रोत्साहन 12 महीने तक की अवधि के लिए 10,000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता । प्रोडक्ट प्रोटोटाइप सहायता 100 प्रतिशत अधिकतम 15 लाख तक की सीमा तक प्रतिपूर्ति सहायता ।

इसके अतिरिक्त राज्य के स्टार्टअप के नाम पर पेटेंट प्राप्त करने के लिए अधिकतम 5 लाख तक की सहायता अंतरराष्ट्रीय पेटेंट के लिए 100 प्रतिश्त अधिकतम 20 लाख तक की सहायता। ऑनलाइन विज्ञापन हेतु 100 प्रतिश्त अधिकतम 3 लाख तक की सहायता एक वर्ष के लिए दी जाएगी। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता हेतु 50000 से 150000 तक की सहायता प्रदान की जाएगी ।

विनिर्माण आधारित स्टार्टअप के लिए विशेष पैकेज के तहत प्रशिक्षण व्यय प्रतिपूर्तिए रोजगार सृजनसहायताए विद्युत ड्यूटी से छूट एवं विद्युत टैरिफ प्रतिपूर्ति जिसके तहत नवीन विद्युत कनेक्शन पर 2 प्रति यूनिट की दर से सहायता इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन की तारीख से 3 साल के लिए दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए startup.mp.gov.in या जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बड़वानी में संपर्क कर सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *