ad
best news portal development company in india

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिले में रन फॉर यूनिटी के तहत किया गया सामूहिक दौड़ का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150,वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिले में रन फॉर यूनिटी एक दौड़ देश की एकता और अखंडता के लिए कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग और खेल विभाग के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फतेह क्लब पहुंचकर सम्पन्न हुई।

फतेह क्लब में आयोजित समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विद्यार्थियों, नागरिकों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूर दृष्टि से देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अक्टूबर माह साइबर जागरूकता माह के रूप में भी मनाया जा रहा है,इसलिए सभी नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश का उत्तर न दें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और साइबर अपराध के विरुद्ध शपथ दिलाई।

शपथ के पश्चात उपस्थित बच्चों, नागरिकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी

कार्यक्रम में कलेक्टर नीतू माथुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ,जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह,उप पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे, निधि मिश्रा,खेल अधिकारी संतरा निनामा, महिला बाल विकास अधिकारी मोनिका बघेल सहित जिले के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *