ad
best news portal development company in india

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिले के समस्त पत्रकार बंधुओं से चर्चा हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी मनोज गरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने इस दौरान निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर करना है।उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सफल बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं से अपील की कि वे इस अभियान के प्रचार-प्रसार में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें ताकि हर नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने यह भी कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है लेकिन जब आप सभी पत्रकार बंधु इस संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे तब यह अभियान वास्तव में सफल होगा साथ ही नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता गणना पत्रक भरने में सक्रिय सहयोग दें ताकि कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और अपात्र व्यक्ति शामिल न हो। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि जो लोग काम की तलाश में पलायन कर गए हैं उन तक भी इसकी जानकारी पहुंचाए ताकि वे आकर अपना नाम जुड़वा लें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले में चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कई पत्रकारों द्वारा विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए जिनका कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संतोषजनक उत्तर दिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *