best news portal development company in india

महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला अधिकारियों को मिला कानून एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ा व्यवहारिक प्रशिक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला कंट्रोल रूम में महिला अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं जांच कार्य में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जिले की महिला उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं महिला हेल्प डेस्क संचालकों के लिए आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला अपराधों से संबंधित प्रकरणों में सही धाराओं का समावेश, पॉक्सो एक्ट की विधिक जानकारी, महिला डेस्क की कार्यवाही की प्रक्रिया, तथा साइबर अपराधों की पहचान एवं रोकथाम संबंधी ज्ञान प्रदान करना था।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक अभियोजन, देवेंद्र कुमार मीणा ने महिला अपराधों के प्रकरणों में उचित कानूनी धाराओं के चयन, एफआईआर दर्ज करते समय की जाने वाली सावधानियों तथा अभियोजन कार्य की विधिक प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार सही धारा का अभाव न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करता है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को कानूनी प्रावधानों का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है।

डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा टी.सी. पवार ने महिला डेस्क की भूमिका एवं उसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने महिला शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, सहानुभूति और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क को समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बताया।

प्रधान आरक्षक दिलीप चौहान ने साइबर अपराध विषय पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, वित्तीय धोखाधड़ी एवं डिजिटल शोषण जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इन अपराधों की पहचान, साक्ष्य संकलन एवं पीड़ितों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया पर उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।कार्यक्रम में जिले की महिला डेस्क प्रभारी, महिला पुलिस अधिकारी तथा महिला अपराध सुरक्षा शाखा से प्रआर सुधा एवं आर रामनारायण उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और इसे भविष्य की कार्यप्रणाली में सहायक बताया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई