बिलाल खत्री
बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशानुसार फ़ायर एनओसी प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का व्यवस्थित एवं शीघ्र परीक्षण करने के लिए एक 03 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी ग्रामीण अस्पतालों में जीवन सुरक्षा के आवश्यक मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।। उक्त के संबंध में मध्यप्रदेश भूमि विकास निगम 2012 के नियम 87 (3) प्रावधान अनुसार नेशनल बिल्डिंग कोड के भाग4 में उल्लिखित अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रावधान एवं निर्धारित मानक प्रक्रिया अनुसार जिले अंतर्गत कुल 21 निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है जिसमें 100 बिस्तर के 7 अस्पताल शामिल हैं जिन्हें फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट प्राप्त है तथा शेष अस्पतालों में ऑडिटर द्वारा फायर ऑडिट सर्टिफिकेट जारी किए गए है।
21 निजी अस्पतालों की जानकारी
साई बाबा जीवनधारा अस्पताल, महामृत्युंजय, श्री गुरुपद, संजीवनी, मनोरमा, ज्योति ईएनटी, शिव नेत्रालय, सरस्वती आई अस्पताल, आशाराम अस्पताल, श्री नारायणदास अस्पताल सेंधवा, करुणा अस्पताल, आनंदम अस्पताल, राधाकृष्ण अस्पताल, माँ शारदा अस्पताल, संगीता अस्पताल बड़वानी, माँ रेवा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बड़वानी, श्री बालाजी अस्पताल बड़वानी, जैन अस्पताल बड़वानी, सांवरिया अस्पताल, श्री राम अस्पताल और निमाड ग्लोबल अस्पताल बड़वानी है।






