ad
best news portal development company in india

29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 3 नवम्बर को

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । स्वामी विवेकानंद जंयती के अवसर पर 12 जनवरी को सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। 29वे राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाना है।

जिला खेल अधिकारी पवी दुबे के मार्गदर्शन में 3 नवम्बर 2025 को जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन पीजी कालेज खरगोन में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ” सांस्कृतिक और नवाचार ” थीम पर 7 विधाओं कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य विज्ञान मेला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतिभागी एक विधा में ही भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपने स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना है। संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागी का व्यय विभाग द्वारा किया जायेगा। 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन my bharat portal पंजीयन करना अनिवार्य है। प्रतिभागी आफलाइन फार्म जिला मुख्यालय स्टेडियम आफिस खरगोन से कार्यालय दिवस पर प्राप्त कर सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *