ad
best news portal development company in india

बच्चो को बोझ ना दे, उनके सामने जैसा करेगे वैसे वो सिखेगे, इसलिए संस्कार दे – कलेक्टर बेडेकर

SHARE:

 

बिलाल खत्री

              अलीराजपुर।बच्चे मन के सच्चे होते है। ये वही सिखते है जो आप इनके सामने करेगे, इसलिए बच्चो के सामने जैसा आप करेगे वे वैसा भविष्य में स्वंय करेगे। बच्चो को शिक्षा और संस्कार दोनो विद्यालय में तो मिल जाएगा, किन्तु घरो में भी आपको संस्कार सिखाना होगा। यदी बच्चो के सामने माता पिता अपने बडो को चरण स्पर्श करेगे, पुजन धार्मिक कार्य करेगे तो बच्चो के सिखाना नही पडेगा, वे स्वयं ही अपने माता पिता को करता देख सिखने लगेगे। माता पिता अपने बच्चो पर किसी प्रकार की अपनी इच्छाओ को ना थोपे। यह बात कलेक्टर अभय वेडेकर द्वारा माॅ पार्वती मेमोरियल विद्यालय केशव नगर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान कही। पुलिस अधिक्षक राजेश व्यास ने बच्चो को मोबाईल से दुर रखने के साथ बच्चो से जुडे अपराधो का प्रकाश डालते हुए कहा की परिजन बच्चो से सख्ती के बजाय मित्रता की तरह रहकर चर्चा करे जिससे बच्चे उनको आने वाली दिक्कतो को, उनके साथ होने वाली गलत हरकतो को आपको आसानी से अवगत करा सके।

          माॅ पार्वती मेमोरियल स्कुल अलीराजपुर में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में कलेक्टर अभय बेेडेकर, पुलिस अधिक्षक राजेश व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकु परवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम राठौड, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविन्दा गुप्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष  परवाल ने अपने उदबोधन में बच्चो एवं उनके परिजनो को मार्गदर्शन देते हुए कहा की माॅ पार्वती स्कुल शिक्षा के साथ सस्कार भी देते हुए निरतर आगे बड रहा है, आम्बुआ से प्रारंभ होते हुए तीन संस्थाओ तक सफलता के साथ पहुचना इस बात का स्वयं प्रमाण है। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राठौड ने भी अपनी बात रखी।

                    क्रार्यक्रम के दौरान नन्ने मुन्ने बच्चो ने कई रंगारंग प्रस्तुती देकर उपस्थित अतिथीयो एवं दर्शको का मन मोह लिया। बच्चो ने सफाईकर्मीयो को समर्पित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान थीम, खेलो को बडावा देने के साथ पुराने विलुप्त होते खेलो पर आधारित थीम, महिला अत्याचार एवं महिलाओ के आत्मसम्मान व आत्मनिर्भरता पर आधारित थीम, अतुल्य भारत थीम, शिक्षा के महत्व पर आधारित थीम सहित विभीन्न महत्वपुर्ण संदेशो के साथ शानदार एवं अदभुत नृत्य एवं नाटको के माध्यम से प्रस्तुती देते हुए छोटे बच्चो ने बडे संदेश दिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *