ad
best news portal development company in india

जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने आम्बुआ के पटेल फलिया में 65.11 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया का किया भूमिपूजन

SHARE:

बिलाल खत्री

      अलीराजपुर जोबट विधानसभा क्षेत्र के  आम्बुआ के पटेल फलिया में जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने 65लाख11हज़ार रुपए की लागत से बनने वाले पुलिया का

भूमि पूजन कर ग्राम आम्बुआ के पटेल फलिया निवासियों को बड़ी सौगात दी ग्राम पंचायत आम्बुआ के सरपंच रमेश रावत के द्वारा विधायक को प्रस्ताव देकर कर पुलिया निर्माण कराये जाने को लेकर मांग की थी जिस पर विधायक सेना महेश पटेल के द्वारा अस्वस्त किया गया था की आपकी माँग को जल्द पूरा करूँगी विधायक ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पुलिया निर्माण करने के लिए बात रखी थी जो कार्य स्वीकृत होने पर विधायक सेना महेश पटेल आम्बुआ पहुंच कर भूमि पूजन किया ग्रामीणों को जानकारी देते हुए विधायक पटेल ने कहा की मैं और महेश पटेल आपसे वादा करके गए थे पुलिया निर्माण करने को लेकर आज हम सब भूमि पूजन कर रहे है मेरे द्वारा टेकरी माता मंदिर पर विधुत लाइन बिस्तार कार्य विधायक निधी से कराया गया है  आने वाले समय में आपकी जो समस्या ग्राम के सरपंच एवं आप सब के द्वारा अवगत कराया गया है जो दूसरे फलिया में विद्युत विस्तार बचा है उसका भी आने वाले समय में पूरा करूँगी  आप के लिए दिन हो या रात मैं आपके पटेल साहब हमेशा आपके लिए खड़े रहेंगे यहां पुलिया निर्माण होने से आपके गांव का विकास होगा आने जाने की परेशानी दूर होगी आप सब ध्यान देकर अच्छे से कार्य करवाना ग्रामीणजनो ने विधायक का फूल माला भेंट कर स्वागत किया।जिस पर विधायक ने कहा आप हमारे घर के लोग है स्वागत की जरूरत नहीं आप तो काम बताते जाओ कहाँ क्या काम करना है मैं जिले से लेकर सरकार तक आपकी लड़ाई लड़ूँगी और आप के काम करवाऊँगी आप अपना ऐसे ही आशीर्वाद हमेशा ऐसे बनाये रखना आप सब का धन्यवाद!!

      आम्बुआ यूनिट के ब्लॉक अध्यक्ष अमान भाई पठान ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आम्बुआ पटेल फलिया में पुलिया निर्माण,टेकरी माता मंदिर पर विद्युत डीपी लाइन का विस्तार का कार्य किया गया ।आम्बुआ के लिए गर्व की बात है की एक साल में विधायक के द्वारा दो काम देना 

           भूमि पूजन कार्यक्रम में भरत पटेल ,युवा नेता महेंद्र रावत, विक्रम रावत,राजेंद्र सिंह ठाकुर मुस्तूफ़ा बोहरा,सहीद ख़ान,थान सिंह भाड़िया,मस्तू भाई,विजय पटेल, कदम गुथरिया दिलीप रावत ,नरसिंह,गदन मोर्या,राकेश रावत ,सोनू वर्मा, मनीष चौहान,सोनार भाई सहित ग्रामीणजन कार्यकर्ता उपस्थित थे

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *