ad
best news portal development company in india

धार में न्यायोत्सव के तहत निकली विधिक जागरूकता बाइक रैली, प्रदर्शनी के जरिए बताए कानूनी अधिकार।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

नशा मुक्ति और बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश, निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 के प्रति नागरिकों को किया जागरूक।

धार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘न्यायोत्सव : विधिक सेवा सप्ताह-2026’ के अंतर्गत गुरुवार को धार जिला मुख्यालय पर विधिक जागरूकता बाइक रैली एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।


बाइक रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन, कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष हितैष सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरते हुए पुनः न्यायालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।


रैली के माध्यम से नागरिकों को नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम तथा निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों से लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें कमजोर एवं वंचित वर्गों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता और न्याय तक आसान पहुंच की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को योजनाओं के पेम्पलेट वितरित किए गए।


कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पुलिस विभाग, 34वीं वाहिनी विसबल के अधिकारी-कर्मचारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम, न्यायालयीन कर्मचारी एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई