ad
best news portal development company in india

79वा भोपाल का आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारी ज़ोरो पर, 3 हज़ार वॉलेंटियर संभालेंगे पार्किंग की ज़िम्मेदारी…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में 4, 5, 6 और 7 दिसंबर को किया जाएगा। इज्तिमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से हजारों जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। इज्तिमागाह में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खिदमतगार पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

इज्तिमा के पहले दिन सामूहिक निकाह का आयोजन किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक नमाज के बाद अलग-अलग सूबों से आए उलमा की मजहबी तकरीरें होंगी। इज्तिमा के आखिरी दिन सामूहिक दुआ के साथ चार दिवसीय आयोजन का समापन होगा।

इज्तिमा में आने वाले जायरीनों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 3 हजार से अधिक वॉलेंटियर पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बार इज्तिमागाह में पॉलीथिन और पानी के पाउच पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, जायरीनों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होटलों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पिछले आयोजनों में जहां करीब 200 होटल लगाए जाते थे, वहीं इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 300 कर दी गई है।

इज्तिमा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर संभाग आयुक्त, भोपाल कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर, पीडब्ल्यूडी एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इज्तिमा कमेटी के सदस्यों की बैठकें और विचार-विमर्श हो चुके हैं। बैठकों में आयोजन को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई