ad
best news portal development company in india

हज इंस्पेक्टर की आयु सीमा पर पुनर्विचार की आवश्यकता : मुकीत खान

SHARE:

 

बिलाल खत्री

            इंदौर हज पॉलिसी 2025 में हज यात्रियों की सेवा के लिए सऊदी अरब भेजे जाने वाले हज इंस्पेक्टर की आयु सीमा 50 साल निर्धारित की गई है, जब शासकीय सेवक होना ही हज इंस्पेक्टर के लिए शर्त है तो फिर उम्र की बंदिश क्यूँ ? जब तक वह ऑन ड्यूटी है उसे हज इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने की पात्रता होनी चाहिए नहीं तो अधिकतम 58 वर्ष की आयु तो निर्धारित की जानी चाहिए

      ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने इस पर पुनर्विचार की माँग करते हुए आगामी वर्ष से हज इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित आयु सीमा में संशोधन की माँग की है, चेयरमैन मुकीत खान ने कहा कि अनुभवी व्यक्ति को हज इंस्पेक्टर के चयन में प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि उनके अधीनस्थ हज यात्रियों को आवश्यकतानुसार उचित सेवा प्राप्त हो सके,

               खान ने राज्य हज कमेटियों से अनुरोध किया है कि हज यात्रा पूर्ण होने व हज पर से वापसी के तुरंत बाद अपने-अपने राज्यों में एक कार्यक्रम आयोजित कर उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले हज इंस्पेक्टर्स को सम्मानित किया जाना चाहिए साथ ही आगामी वर्ष की हज यात्रा को और अधिक बेहतर बनाने के लिये आपस में राय-मशवरे लिए जाने चाहिए इसमें अन्य विभागों व समाज सेवियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए, कुछ राज्यों में हज कमेटियाँ इस तरह के कार्यक्रम आज भी आयोजित करती है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *