ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने किया 02 नाबालिग बालिकाओ को दस्तयाब

SHARE:

 इक़बाल खत्री

थाना महेश्वर चौकी काकड़दा – 01 एवं थाना बिस्टान पर 01 नाबालिग बालिका को किया दस्तायाब,

पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली बलिकाएँ,

बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

           खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ को दसत्याब करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

                 इसी तारतम्य में थाना महेश्वर चौकी काकड़दा पर दिनांक 21.03.25 को नाबालिक बालिकाओ के गुम होने की सुचना पर दर्ज अपराध क्रमांक 115/25 धारा 137(2) बीएनएस को चौकी काकड़दा पुलिस के निरंतर प्रयासो के चलते त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला गुना से सकुशल दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

                पुलिस टीम के द्वारा बालिका की तलाश की जा रही थीं परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को जिला गुना मे बालिका की तलाशी हेतु भेजा गया । जहा से संदेही निकेश पिता नाथनसिंग अहिरवार निवासी ग्राम मलावखेड़ी जिला अशोकनगर  के कब्जे से जिला गुना से अपहर्ता को छुड़वाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया । 

              अपह्रता के कथन एवं अनुसंधान में पाए गए तथ्य अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

उक्त कार्यवाही में उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी ककड़दा उनि मिथुन चौहान , आर लालचंद ,प्रआर प्रकाश मोरे , मआर सजन व सायबर सेल का विशेष योगदान रहा ।

               वही थाना बिस्टान पर भी दिनांक 25.04.25  को गुम हुई नाबालिक बालिका की सूचना पर अपराध क्रमांक 97/25  धारा 137(2 ) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । जिसे भी पुलिस टीम ने सकुशल सिरवेल  से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है ।

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव राकेश आर्य एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निरी. इलापसिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में सउनि प्रतापसिंह सोलंकी, उनि ममता वास्केल का सराहनीय योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *